WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Passport Ko Hindi Me Kya Kahate Hai ?

यदि हम पासपोर्ट की बात करें तो जब भी किसी व्यक्ति को अपने देश से कही विदेश जाना होता है तो उसे एक महत्वपूर्ण डोक्यूमेन्ट की बहुत आवश्यकता होती है, वो है पासपोर्ट की। ऐसा इसलिए क्योंकि आप बगैर पासपोर्ट देश के बाहर जा नहीं सकते और कोई भी दूसरा देश बगैर पासपोर्ट की आपको अपने देश में आने की इजाजत नहीं देता है। देखा जाए तो, पासपोर्ट एक identity card यानि कि पहचान पत्र के दस्तावेज के भी कार्य आता है।

IMPORTANT INFORMATION :-

जानकारी के मुताबिक, पासपोर्ट में आपके पिक्चर के साथ ही साथ कई डिटेल्स लिखा होता है, जिसका उपयोग आप चाहें तो कई जगह पर कर सकते हैं। वैसे तो आप पासपोर्ट के बारे में बहुत कुछ जानते होंगे, परंतु पासपोर्ट को हिन्दी में क्या कहा जाता है क्या आप इसके बारे में जानते है। यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े। हमारे जानकारी के मुताबिक, बहुत कम व्यक्ति ऐसे होंगे जो पासपोर्ट को हिन्दी में क्या कहा जाता है इसके बारे में जानते होंगे, क्योंकि देखा जाए तो पासपोर्ट के हिन्दी नाम का उपयोग काफ़ी कम होता है।

पासपोर्ट को हिन्दी में क्या कहते हैं ? (Paasport Ko Hindi Me Kya Kahate Hai)

यदि पासपोर्ट के हिन्दी नेम को आप इंटरनेट पर खोजते है तो आपको बहुत से नाम नजर आयेंगे। इन हिन्दी नेम में अभय पत्र, राहदारी, पत्र, पारपत्र, अनुमति पत्र इत्यादि का वर्णन प्राप्त होता है। परंतु पासपोर्ट का रियल नेम हिन्दी में क्या है। तो जानकारी के मुताबिक, इस विषय के बारे में दिल्ली पासपोर्ट सर्विस केन्द्र के CPIO ने TV 9 को जानकारी दी है कि ऑफ़िसियल दस्तावेजों में पासपोर्ट के हिन्दी नाम का उपयोग नहीं किया जाता है और पासपोर्ट ही कहा और लिखा जाता है। इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वैसे पासपोर्ट का हिन्दी नाम पारपत्र होता है। इसका अर्थ यह होता है कि किसी भी चीज को बाहर भेजने के लिए उपयोग किया गया पत्र।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तीन कलर के होते हैं पासपोर्ट ?

हालांकि, नीले कलर का आपका पासपोर्ट हो सकता है, मगर भारत सरकार पासपोर्ट दो और कलर का इश्यू करता है, जिसके मायने भी अलग अलग होता है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि नीले कलर के पासपोर्ट आम व्यक्ति के इस्तेमाल के लिए होते हैं, जिसकी सहायता से वे आसानी से विदेश जा सकते हैं। सफ़ेद कलर का भी एक पासपोर्ट होता है, जो कि अधिकारिक Government कामकाज से विदेश जाने वाले व्यक्तियों के लिए होता है। इसके अलावा आपके जानकारी के लिए बता दें कि एक मरुन कलर का भी पासपोर्ट होता है, ये पासपोर्ट इंडियन diplomat और सीनियर सरकारी अधिकारियो के लिए होता है।

पासपोर्ट कैसे बनवा सकते हैं ?

आप चाहें तो तीन तरीके से पासपोर्ट बनवाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आप ऑनलाइन फॉर्म सब्मिशन, ई-फोर्म सब्मिशन और व्यक्तिगत रूप से भी पासपोर्ट बनवाया जा सकता है। ऐसे में यदि आप बगैर किसी परेशानी के घर बैठे ही पासपोर्ट बनाना चाहते है तो आप ऑनलाइन के जरिए घर बैठे बहुत आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

भास्कर कैरियर परिवार के एक माननीय सदस्य बने 

WhatsAppJoin 
Telegram ChannelSubscribe
InstaGramFollow 
FaceBook PageLike
PinterestFollow
TwitterFollow

1 thought on “Passport Ko Hindi Me Kya Kahate Hai ?”

Leave a Comment