UPSSSC PET 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 14 मई से शुरू होंगे आवेदन

UPSSSC PET 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UPSSSC PET 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञापन (Advt No. 01-Exam/2025) जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2025 है। शुल्क भुगतान और फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि क्रमशः 17 जून और 24 जून 2025 निर्धारित की गई है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सभी Group ‘C’ और ‘D’ पदों की भर्तियों के लिए एक अनिवार्य प्रारंभिक चरण है। यानी यदि आप भविष्य में यूपी सरकार की किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो PET परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

UPSSSC PET 2025 : आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी: ₹185
  • एससी / एसटी: ₹95
  • दिव्यांग (PH): ₹25
    भुगतान माध्यम: SBI I Collect / ई-चालान

UPSSSC PET 2025 : उम्र सीमा (01/07/2025 के अनुसार)

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 40 वर्ष
    (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)

UPSSSC PET 2025 : शैक्षणिक योग्यता

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: कक्षा 10वीं पास
  • उच्च शैक्षिक योग्यताएं मान्य हैं
UPSSSC PET 2025
UPSSSC PET 2025

UPSSSC PET 2025 : UPSSSC PET 2025 परीक्षा सिलेबस

UPSSSC PET 2025 : PET परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होती है और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और नेगेटिव मार्किंग भी होती है (1/4 अंक की कटौती)।
समय अवधि: 2 घंटे

मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:

  1. भारतीय इतिहास – वैदिक काल, महाजनपद, मौर्य और गुप्त काल, मध्यकाल, 1857 की क्रांति
  2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन – कांग्रेस की स्थापना, स्वतंत्रता संग्राम
  3. भूगोल – भारत और विश्व का भूगोल, नदियाँ, पर्वत, जलवायु
  4. भारतीय संविधान और शासन व्यवस्था – मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद
  5. सामान्य विज्ञान – भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान के मूल तत्व
  6. गणित – प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात, औसत
  7. तार्किक क्षमता और रीजनिंग – कोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध, दिशा ज्ञान
  8. सामान्य हिंदी – संधि, समास, विलोम, पर्यायवाची, मुहावरे, अलंकार
  9. सामान्य अंग्रेजी – बेसिक ग्रामर, शब्दार्थ, वाक्य संरचना
  10. करंट अफेयर्स – राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, खेल, पुरस्कार
  11. जनसंख्या और अर्थशास्त्र – जनगणना, गरीबी रेखा, GDP, बेरोजगारी
  12. उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान – संस्कृति, त्यौहार, नदियाँ, इतिहास
  13. अंक गणितीय योग्यता और ग्राफ की व्याख्या

UPSSSC PET 2025 : कैसे करें आवेदन?

  1. आधिकारिक वेबसाइट या https://upsssc.gov.in/ पर जाएं
  2. नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें
  3. ऑनलाइन आवेदन 14 मई से 17 जून 2025 के बीच करें
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, ID प्रूफ आदि स्कैन करके रखें
  5. आवेदन भरने के बाद उसका प्रीव्यू जरूर देखें और फिर सबमिट करें
  6. आवेदन का प्रिंट आउट लें
अधिकारिक वेबसाइट
होम

Leave a Comment