WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Talab Nirman Yojana 2022 – बिहार तालाब निर्माण योजना 2022 में करें आवेदन, मिलेगा 70 % अनुदान 

क्या आप भी बिहार के रहने वाले हैं और खुद के बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, यदि हां तो आप मछली पालन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि मछली पालन बिजनेस के लिए आपको बिहार सरकार से मदद भी प्राप्त हो सकती है। क्योंकि मछली पालन बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए बिहार सरकार द्वारा Bihar Talab Nirman Yojana 2022 की शुरुआत की गई है। 

LATEST YOJANA NEWS :-

व्यक्ति को बिहार तालाब निर्माण योजना का लाभ उठाने के लिए Online Apply प्रोसेस को पूरा करना होगा। तो क्या आपको भी  Bihar Talab Nirman Yojana 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करनी है, यदि हां तो भास्कर करियर के इस पोस्ट के अंत तक बने रहें। क्योंकि इस पोस्ट में आपको बिहार तालाब निर्माण योजना 2022 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया है। 

बिहार तालाब निर्माण योजना – Overview 

योजना का नाम – मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 
टाइप ऑफ आर्टिकल –सरकारी योजना 
आर्टिकल का नाम –बिहार तालाब निर्माण योजना 
आवेदन करने का मोड – आवेदन 
कौन आवेदन कर सकते हैं? केवल बिहार के निवासी 
आवेदन की अंतिम तिथि –18 अक्टूबर 2022 
आधिकारिक वेबसाइट –http://fisheries.bihar.gov.in/

बिहार तालाब निर्माण योजना 2022 | Bihar Talab Nirman Yojana 2022 in Hindi 

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के अंतर्गत मछली पालन करने के लिए सरकार द्वारा 70 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। यदि आप भी 70 प्रतिशन अनुदान की राशि प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता होगी। सरल शब्दों में समझा जाए तो मान लीजिए किसी व्यक्ति ने मछली पालन बिजनेस में 1 लाख रुपए निवेश किया है, तो उन्हें सरकार द्वारा 70 हजार रूपए अनुदान की राशि प्रदान किया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि, अलग अलग कैटेगरी के लोगों के लिए अनुदान की राशि अलग अलग निर्धारित किया गया है। आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए कुछ इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की भी आवश्यकता होगी। तो चलिए Bihar Talab Nirman Yojana 2022 के आगे के पोस्ट में इसके सभी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी साझा कर देते हैं। 

बिहार तालाब निर्माण योजना 2022 – Important Documents 

यदि आप भी मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के अंतर्गत लाभ उठाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। जो कि इस प्रकार है……….

  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • भू – स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • समूह में, काम करने का सहमति प्रमाण पत्र
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • Pan card
  • GST
  • समूह लाभार्थियों के माध्यम से स्व – अधिप्रमाणित प्रमाण पत्र
  • उद्यमी लाभुको के द्धारा  स्व – अभिप्रमाणित प्रमाण पत्र
  • विगत  3 वर्षो का अंकेक्षण एंव आयकर रिर्टन 

बिहार तालाब निर्माण योजना 2022 में आवेदन कैसे करें | How To Apply Bihar Talab Nirman Yojana in Hindi 

यदि आप भी बिहार के ऐसे निवासी है, जो मछली पालन बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको नीचे दिए सभी Steps को Follow करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कर आप अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जो कि इस प्रकार है……….

Step1- पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया – 

  • इसके लिए सबसे पहले इस http://fisheries.bihar.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर आपको वितीय वर्ष (2022-23) की योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है, आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें का विकल्प प्राप्त होगा। यहां पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही मोबाइल स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। 
  • यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के विकल्प प्राप्त होंगे। 
  • आपको इन में से रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त होगा। 
  • इसमें आपको मांगी गई सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज करने की आवश्यकता होगी। 
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर Click करना होगा। 
  • फिर आपको Login Password प्राप्त कर लेना होगा। 

Step2- लॉगिन करें और ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया – 

  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आप सभी को लॉगिन करना होगा। आपको लॉगिन करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • Login विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर पासवर्ड रीसेट पेज ओपन होगा। यहां पर आप सभी को अपना Password रीसेट करने के लिए कहा जाएगा। 
  • इसके पश्चात पोर्टल पर ख़ुद को लॉगिन कर लीजिए। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा। 
  • इसमें मांगी गई हर महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कर लीजिए। 
  • अब सभी महत्वपूर्ण Documents को स्कैन करके अपलोड करने की आवश्यकता होगी। 
  • लास्ट में हर जानकारी चेक करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको ऑनलाइन आवेदन का रसीद नजर आएगा जिसका प्रिंट आपको निकाल लेना है। 
  • इस प्रकार आप काफी आसानी से Bihar Talab Nirman Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

निष्कर्ष – 

आशा करता हूं कि आपको हमारे भास्कर करियर के इस पोस्ट से Bihar Talab Nirman Yojana से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इसके साथ ही अगर आपको बिहार तालाब निर्माण योजना के इस पोस्ट को पढ़कर कोई भी सवाल पूछना हो, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

FAQ – 

Q1. बिहार तालाब निर्माण योजना 2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है ? 

बिहार तालाब निर्माण योजना 2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2022 है। 

Q2. बिहार तालाब निर्माण योजना में कौन कौन आवेदन कर सकते हैं ? 

बिहार तालाब निर्माण योजना में बिहार के सभी इच्छुक आवेदक ऑनलाइन द्वारा आवेदन कर अनुदान राशि का लाभ उठा सकते हैं। 

भास्कर कैरियर परिवार के एक माननीय सदस्य बने

WhatsAppJoin 
Telegram ChannelSubscribe
InstaGramFollow 
FaceBook PageLike
PinterestFollow
TwitterFollow

Leave a Comment