WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ई श्रम कार्ड क्या है और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? (E Shram Card Ke Liye Online Aavedan Kaise Kare)

How To Apply Online E Shram Card In Hindi – ई श्रम का पहल Ministry of labour & employment लेकर आया है सितंबर 2021में । देश में करीब 50 crore मज़दूर में से 44 crore मज़दूर असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।सरकार के पास इन असंगठित क्षेत्र के मज़दूर का कोई भी डेटा मौजूद नहीं हैं। जैसे की वह कहां काम करते है उनकी मासिक आय क्या हैं। अगर सरकार के पास डाटा नहीं है तो सरकार को यह भी नहीं पता चल पाता है कि सरकार की नई स्कीम उन तक पहुंच पा रही है या नहीं। 

Latest Yojana :-

तो इसके लिए सरकार ने एक हल निकाला है जो की ई शर्म कार्ड है। इसके द्वारा सरकार असंगठित मज़दूर का एक मेजर डेटाबेस तैयार कर रही है। इस कार्ड के द्वारा सभी मज़दूर को एक UAN नंबर एलॉट किया जाएगा। और आने वाली सभी सरकारी स्कीम का उन मज़दूर को डायरेक्ट सूचना दी जाएगी।

ई श्रम कार्ड का उद्देश्य क्या है? (objective of e shram card)

ई श्रम का मुख्य उद्देश्य सभी असंगठित मज़दूर जिनमे निर्माण मज़दूर, प्रवासी मज़दूर, टमटम और मंच मज़दूर,फेरीवाला आते है उनका एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस तैयार करना है। जिससे सरकार के सभी सामाजिक सुरक्षा स्कीम्स अच्छे से लागू हो सके। और इस डाटा को दूसरे मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट को शेयर किया जा  सके। ताकि विभिन्न तरह की वेलफेयर सोशल स्कीम और रोजगार के अवसर उन तक पहुंच सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कौन-कौन ई श्रम के लिए रजिस्टर कर सकता है? (Who can register in e shram Card)

कोई भी असंगठित मज़दूर जिसकी उम्र 16-59 साल के बीच में है और वह अपना आयकर भुगतान नहीं करता है। चाहे वो घर-आधारित मज़दूर हो या स्व नियोजित मज़दूर या फिर वेतन मज़दूर हो। और वह EPFO/ESIC का मेंबर न हो।

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या आवश्यक है? ( What is required for registration?)

ई श्रम के रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित चीजों की जरूरत पड़ती है :- 

1. आधार नंबर 

2. बैंक खाता नंबर आईएफएससी कोड के साथ 

3. मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो 

ई श्रम कार्ड के फायदे :- (benefits of eshram card)

  • कोई भी असंगठित क्षेत्र का मज़दूर जो अपना रजिस्ट्रेशन ई श्रम पोर्टल पर करवाता/करवाती है। तो उसे सरकार के द्वारा 2 लाख तक का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) मिलेगा। 
  • जिसकी पहले साल की प्रीमियम सरकार खुद देगी। 
  • किसी भी वैश्विक महामारी आने पर अगर सरकार को किसी तरह की मौद्रिक सहायता करनी हो तो सरकार डायरेक्ट इनके बैंक खाते में पैसा दे पाएगी। 
  • साथ ही उन्हें कई तरह की रोजगार का अवसर भी मिल सकता है।

ई श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया।(Process of registration of e shram card)

Step1:- आप सबसे पहले किसी भी browser का इस्तेमाल करके eshram.gov.in नाम के वेबसाइट को खोल ले।

Step 2:- अब register on e shram पर क्लिक कर दे।

Step 3:- अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल  नंबर को डाल दे और captcha भर दे।

Step 4:- अगर आपके पास EPFO/ESIC का रजिस्ट्रेशन है तो yes पर क्लिक करे अगर नही है तो No पर क्लिक करे।

Step 5:- अब आपको sent OTP पर क्लिक कर देना है।

Step6:-आप अपना आधार नंबर डालकर terms and conditions पर टिक कर दे।

Step7:- आपके मोबाइल पर एक OTP आया होगा आपको उसे डालकर validate पर क्लिक कर देना है।

Step8:-अब आप दूसरे पोर्टल पर चले जाएंगे। जहा आपके सभी पर्सनल डिटेल्स शो होंगे। आपको उसे चेक करके I Agree पर टिक करके confirm पर क्लिक कर देना है।

Step 9:- अब आपको अपना पर्सनल डिटेल्स, एड्रेस डिटेल्स और अपना पेशा के बारे मे बताना है।

Step10:- लास्ट में आपको अपना बैंक डिटेल्स डालना है।

Step 11:- अब complete registration पर क्लिक कर दे।

इस तरह आप काफी आसानी से हमारे स्टेप्स को फॉलो कर E-Shram Card के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लेंगे। 

What is UAN number? (UAN नंबर क्या है)

Universal account number or UAN एक 12 संख्या का एक यूनिक  नंबर  है। जो की हर एक मज़दूर को दिया जाएगा जो भी ई श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे। ये नंबर लाइफटाइम के लिए रहेगा। चाहे मज़दूर किसी संगठित क्षेत्र में भी क्यों न चले जाए। 

निष्कर्ष :-

उम्मीद करता हूं की आपको E Shram Card Kya Hai, E Shram Card Kaise Banaye, E Shram Card Ke Liye Aavedan Kaise Kare, UAN Number Kya Hai इत्यादि की जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

भास्कर कैरियर परिवार के एक माननीय सदस्य बने 

WhatsAppJoin 
Telegram ChannelSubscribe
InstaGramFollow 
FaceBook PageLike
PinterestFollow
TwitterFollow

Leave a Comment