WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Youtube Go क्या है | Youtube Go Kya Hai 

आज तक आपने Youtube के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने Youtube Go के बारे में कभी सुना है ? अगर नहीं सुना तो आज का यह लेख आपके लिए काफी Useful होने वाला है। क्योंकि आज के लेख में हम आपको Youtube Go क्या है और इसके क्या क्या फिचर्स है इत्यादि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने वाले हैं। तो यदि आप भी इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हों, तो इस लेख के अंत तक बनें रहें। 

IMPORTANT INFORMATION :-

आखिर क्या है Youtube Go ? 

यदि हम Youtube Go क्या है के बारे में चर्चा करें, तो यह गूगल के माध्यम से निर्माण किया गया एक ऐसा एप्लीकेशन है जो किसी भी मंच जैसे आईओएस और एंडॉयड पर कार्य करता है। इस एप्लीकेशन को भारतीय उभोक्ता को मद्दे नजर रखते हुए निर्माण किया गया है। 

इसका सबसे बड़ा कारण आपको तो पता ही होगा कि आज के समय में कई क्षेत्र ऐसे भी है जहां आज भी काफी बुरा इंटरनेट कनेक्टिविट होती है और इसी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता था। कहने का तात्पर्य यह है कि बुरे इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण व्यक्ति Youtube के किसी भी विडियोज को सही से नहीं देख पा रहे थे। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब आपको इस समस्या का सामना न करना पड़ेगा। क्योंकि ऐसे ही लोगों की परेशानियों को मद्दे नजर रखते हुए Youtube Go की शुरुआत की गई है। जी हां और अब आप उम्मीद कर सकते है की अब आप अपने क्षेत्र में काफी आसानी से Youtube Video को देखकर मजे ले सकते हैं। 

आखिर इस Youtube Go के क्या क्या फीचर्स है ? 

1 . यदि हम Youtube Go के बारे में सरल शब्दों में समझने की कोशिश करें, तो यह भी Youtube के जैसे ही एक नॉर्मल एप्लीकेशन है। आप जैसे Youtube के सर्च बार में किसी भी वीडियो को देखने के लिए सर्च करते थे ठीक वैसे ही आप इस Youtube Go के सर्च बॉक्स में सर्च कर जो भी वीडियो देखना चाहते हैं वो सर्च कर सकते हैं। 

यदि आपका नेट स्पीड काफी कम है, तो आप चाहें तो वीडियो को डाउनलोड करे बगैर भी बिना इंटरनेट की सहायता से वीडियो देख पाएंगे। यही नहीं इस एप्लीकेशन की सबसे अच्छी बात तो यह है कि किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने के लिए आपको अधिक डाटा की जरूरत नहीं होगी बल्कि काफी कम डाटा में आप video’s को डाउनलोड कर सकेंगे। 

2 . Youtube Go की कई सारी फिचर्स में से एक यह भी है कि यहां पर यदि आप जो भी वीडियो को डाउनलोड करना चाहते है, तो उसके लिए आपको Preview करने का भी विकल्प प्राप्त होता है। जी हां और Preview देखने के बाद ही आप जो भी वीडियो को डाउनलोड करना चाहते है उसे ही डाउनलोड कर सकते हैं। 

3 . Youtube Go की इतने सारे फिचर्स के साथ ही आपको इसका सबसे फायदेमंद फिचर्स तो यह प्राप्त होती है कि जब भी आपका नेट स्पीड कम चलेगा या फिर 2G network पर कोई भी वीडियो देखते है, तो वो भी बगैर रुके चलेगा जो कि आपको बाकियों में यह सुविधा नहीं मिलती है। 

4 . इस ऐप की एक अच्छी बात यह भी है की आप जो भी वीडियो डाउनलोड करेंगे और यदि आप उस वीडियो को किसी फ्रेंड के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो वो भी आप काफी आसानी से कर सकते है। इसके साथ एक अच्छी बात यह भी है की वीडियो को शेयर करने हेतु आपको डाटा की भी कोई आवश्यकता नहीं होती है। 

निष्कर्ष :- 

दोस्तों, आशा करता हूं कि आपको हमारा Youtube Go Kya Hai का यह पोस्ट पसंद आया होगा। क्योंकि आज के लेख में मैंने आपको Youtube Go से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने की पूरी कोशिश करी है। साथ ही अगर आपको हमारे इस Youtube Go Kya Hai के पोस्ट से कोई भी सवाल पूछना हो, तो आप बेझिझक पूछ सकते हैं। 

भास्कर कैरियर परिवार के एक माननीय सदस्य बने 

WhatsAppJoin 
Telegram ChannelSubscribe
InstaGramFollow 
FaceBook PageLike
PinterestFollow
TwitterFollow

Leave a Comment