WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

What Is Consumer Forum In Hindi | Consumer Forum क्या है

What Is Consumer Forum In Hindi  – देखा जाए तो प्रतिदिन हर कोई व्यक्ति अपने जरूरत का सामान नजदीकी मार्केट से या फिर ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से खरीदता है। मुझे उम्मीद है आप भी किसी न किसी दुकान से या फिर ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से अपने जरूरत का सामान खरीदते हीं होंगे। जब आप किसी दुकान से सामान खरीदते हैं तो आप उस दुकान के ग्राहक (Consumer) कहलाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है की जिस दुकान से आप सामान ले रहे हैं वो दुकानदार आपको लूट रहा है। इस बात का पता आपको तब चलता है जब सामान नकली निकल जाता है या फिर उस सामान में अधिक पैसा लग जाता है। ऐसे में कई सारे लोग दुकानदार को कंप्लेन तो करते हैं लेकिन, कंप्लेन करने का कोई नतीजा नहीं मिलता है।

IMPORTANT INFORMATION :-

अगर आप भी किसी दुकानदार के ग्राहक है और आपके साथ भी ठगी की जा रही है और आप दुकानदार के खिलाफ अपनी आवाज उठाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपके पास Consumer Forum का बेहतरीन विकल्प उपलब्ध है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Consumer Forum क्या है ? (What Is Consumer Forum In Hindi) के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। अगर आप भी Consumer Forum के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को लास्ट तक अवश्य पढ़ें।

कंज्यूमर फोरम क्या है | What Is Consumer Forum In Hindi 

Consumer Forum एक प्रकार का ग्राहकों के लिए न्यायालय स्वरूप है। Consumer Forum ग्राहकों द्वारा दर्ज की गई कंप्लेन की जांच करता है और Consumer को इंसाफ दिलाता है। देखा जाए तो भारत सरकार द्वारा हीं Consumer Forum का निर्माण किया गया है। ताकि, ग्राहकों के अधिकार की रक्षा हो सकें। उम्मीद करता हूं की आपको Consumer Forum Kya Hai इसकी जानकारी समझ आ गई होगी। अब हम नीचे जानेंगे की शिकायत कैसे करते हैं और कहां करते हैं ? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शिकायत कैसे करते हैं और कहां करते हैं ? 

मान लीजिए अगर किसी दुकानदार द्वारा कंज्यूमर को परेशान किया जा रहा है। तो ऐसी स्थिति में Consumer उस दुकानदार के खिलाफ कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। देखा जाए तो अगर कोई व्यक्ति Consumer Forum में Seller के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाना चाहता है तो उसे न वकील की आवश्यकता है और न एक रूपये देने की आवश्यकता है। व्यक्ति चाहे तो खुद से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा आपके पास दुकानदार के खिलाफ कुछ सबूत का भी होना आवश्यक है। क्योंकि, Consumer Court आपके द्वारा सेलर के खिलाफ पेश किए गए सबूत के आधार पर हीं निर्णय लेता है। अगर आपके पास Seller के खिलाफ किसी भी प्रकार का सबूत मौजूद नहीं है तो आपको शिकायत दर्ज करने में काफी परेशानी हो सकती है।

ग्राहक खरीदे गए सामान की शिकायत कहां कर सकते हैं ?

Consumer खरीदे गए सामान की शिकायत कहां कर सकते हैं ? यह सामग्री के कीमत पर डिपेंड करता है। जिसकी विस्तृत जानकारी मेरे द्वारा नीचे प्रदान की गई है।

  • अगर सामग्री की कीमत 20 लाख रूपये से कम है तो आपको District Consumer Forum में कंप्लेन करना होगा। Disctrict Consumer Forum जिला स्तरीय कोर्ट है।
  • अगर सामग्री की कीमत 20 लाख रूपये से ज्यादा है और एक करोड़ रूपये से कम है तो आपको इसके लिए State Commision में कंप्लेन दर्ज करना होगा।
  • इसके अलावा अगर सामग्री की कीमत 1 करोड़ रूपये की है तो आप National Commission में कंप्लेन दर्ज कर सकते हैं।

यदि व्यक्ति के पास ऑनलाइन कंप्लेन दर्ज करने का टाइम नहीं है तो वे कॉल करके भी अपना कंप्लेन दर्ज करवा सकते हैं। अगर हम नेशनल कंज्यूमर हेल्प लाइन संख्या की बात करें तो आप इस 1800-11-4000 नंबर पर कॉल करके कंप्लेन दर्ज करवा सकते हैं।

Consumer Forum Toll Free Number –

अगर आप घर बैठे शिकायत करवाना चाहते हैं या फिर किसी तरह की मदद प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस नंबर 1800-11-4000 पर कॉल करके कंप्लेन दर्ज करवा सकते हैं या फिर मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप 8130009809 दिए गए नंबर पर संदेश भेजकर भी कंप्लेन दर्ज करवा सकते हैं।

उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाने पर कितना शुल्क देना होगा ?

यदि आप 1 लाख रूपये के सामग्री पर कंप्लेन दर्ज करवाते हैं तो इसके लिए आपको 100 रूपये का शुल्क देना होगा। इसके बाद यदि आप 1 लाख से लेकर 5 लाख रूपये के सामग्री पर कंप्लेन दर्ज करवाते हैं तो आपको 200 रूपये का शुल्क देना होगा। 10 लाख के सामग्री के कंप्लेन दर्ज करवाने पर 400 रूपये का शुल्क देना होगा। 20 लाख के सामग्री पर कंप्लेन दर्ज करवाते हैं तो इसके लिए आपको 500 रूपये का शुल्क देना होगा।

FAQ –

Consumer Forum को हिंदी में क्या कहा जाता है ?

उपभोक्ता फोरम को हीं अंग्रेजी शब्दों में Consumer Forum कहा जाता है। इसीलिए आप हिंदी में उपभोक्ता फोरम कह सकते हैं।

उपभोक्ता फोरम की सर्विस कुल कितने जिलों में उपलब्ध है ?

देखा जाए तो उपभोक्ता फोरम की सर्विस कुल 79 जिलों में उपलब्ध है। 

निष्कर्ष –

आशा करता हूं की आपको What Is Consumer Forum In Hindi, Consumer Forum क्या है, Consumer Forum Help Line Number इत्यादि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। अगर आपके मन में उपभोक्ता फोरम से संबंधित कोई डाउट है तो आप कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं।

भास्कर कैरियर परिवार के एक माननीय सदस्य बने 

WhatsAppJoin 
Telegram ChannelSubscribe
InstaGramFollow 
FaceBook PageLike
PinterestFollow
TwitterFollow

Leave a Comment