WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पेट्रोल-डीजल कर रहे थे खेल, बाजी मार गया करुआ तेल ?

आज के इस पोस्ट में हम आपको सरसों तेल की कीमत में लगी आग के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। दोस्तों, एक तो हमारा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, दूसरी मई के महीने में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर रखी है और इतनी समस्या कम नहीं थी कि अब सरसों तेल के कीमत सुनकर लोगों का पसीना छूट रहा है। सबसे अधिक बिहार में रहने वाले लोगों के लिए ये परेशानी वाली खबर है। जैसे कि बिहार के लोग पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से परेशान थे और मौजूदा वक्त में सरसों तेल की कीमत बढ़ने से लोगों की परेशानी अधिक बढ़ गई है।

Important Information :-

राजधानी पटना की बात करें तो पटना में करुआ तेल के दाम 200 के पार हो चुकी है। बिहार के लोगों ने अपने जीवन में पहली बार सरसों तेल की कीमत 200 से पार देखा है। कोरोना तालाबंदी के बीच गुजरे वर्ष भी करुआ तेल के दाम ज्यादा से ज्यादा 120 से 125 रुपए लीटर थे। लेकिन कोरोना के दूसरे wave ने सरसों की कीमत में आग लगा दी है। पटना के मार्केट में सबसे अधिक बिक्री होने वाले इंजन छाप करुआ तेल मौजूदा वक्त में 220 रुपए दाम के साथ बेचे जा रहे हैं।

बिहार में एकाएक करुआ तेल के बढ़ते दाम के पीछे खपत को मुख्य कारण बताया जा रहा है। इसके साथ ही साथ यह भी बोला जा रहा है कि उम्मीद के अनुसार गुजरे वर्ष सरसों का उत्पादन अधिक नहीं हुआ था, जिसकी वजह से तेल की कीमत इतनी बढ़ गई है। राजधानी पटना के सरसों तेल के व्यापारी रामजी प्रसाद के अनुसार तालाबंदी के कारण सरसों तेल की कीमत में आग लगी है।

बाहर से पहले जितना तेल आता है वो तालाबंदी के कारण नहीं आ पा रहा है। तालाबंदी के कारण घर से कोई भी नहीं निकल रहा, इस वजह से खपत भी बढ़ गया है। विशेष रुप से देखा जाए तो मांसाहारी फ़ूड में तेल का उपयोग मद्दे नज़र रखते हुए यह डिमांड बढ़ गया है। बिहार के खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह के बयान के अनुसार वो पूरी डिटेल्स प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। लेसी सिंह ने यह भी कहा कि हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि सरसों तेल की कीमत बढ़ने की वजह क्या है। यदि सरसों तेल की धांधली की जा रही हैं तो उन व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। सरकार की ओर से सरसों तेल के दाम को नियंत्रित करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भास्कर कैरियर परिवार के एक माननीय सदस्य बने 

WhatsAppJoin 
Telegram ChannelSubscribe
InstaGramFollow 
FaceBook PageLike
PinterestFollow
TwitterFollow

Leave a Comment